अबनाः नॉर्वे के विदेश मंत्री ने ईरान के राष्ट्रपति सहित कई अन्य उच्चाधिकारियों से मुलाक़ात की है। राष्ट्रपति हसन रूहानी ने उनसे हुई भेंट में ईरान के विरुद्ध पश्चिम के एकपक्षीय प्रतिबंधों को ग़लत व अस्वीकार्य बताते हुए कहा कि प्रतिबंध किसी के भी हित में नहीं हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र और विश्व में टिकाऊ शांति की स्थापना के लिए सभी देशों के बीच अधिक सहयोग की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि इस्लामी गणतंत्र ईरान आतंकवाद और सामूहिक विनाश के शस्त्रों की बलि बनता रहा है और उसी ने मध्यपूर्व को परमाणु शस्त्र रहित क्षेत्र बनाने का प्रस्ताव दिया है।
नॉर्वे के विदेश मंत्री बोर्गे ब्रेंड ने इसी प्रकार ईरान के विदेश मंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़, संसद सभापति अली लारीजानी, उच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव अली शमख़ानी, उप विदेश मंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान से भी अलग-अलग मुलाक़ात की जिनमें महत्वपूर्ण क्षेत्रीय व अंतर्राष्ट्रीय मामलों और द्विपक्षीय संबंधों के बारे में विचार-विमर्श किया गया।
3 नवंबर 2014 - 19:56
समाचार कोड: 649010
राष्ट्रपति हसन रूहानी ने उनसे हुई भेंट में ईरान के विरुद्ध पश्चिम के एकपक्षीय प्रतिबंधों को ग़लत व अस्वीकार्य बताते हुए कहा कि प्रतिबंध किसी के भी हित में नहीं हैं।